Breaking News

लखनऊ में 'लहू-लुहान' इश्क़: 4 साल के लिव-इन पार्टनर का प्रेमिका ने बिस्तर पर ही रेत दिया गला;

 UP Prime News | क्राइम डेस्क, लखनऊ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला ने अपने ही प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना इतनी खौफनाक थी कि कमरे का मंजर देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए। UP Prime News आपके लिए इस पूरे मामले की विस्तृत और सटीक रिपोर्ट लेकर आया है।

मृतक युवक व बिस्तर पर फैला खून :- up prime news







क्या है पूरा मामला?

घटना लखनऊ के बीबीडी (BBD) थाना क्षेत्र के सलारगंज स्थित 'शिवम ग्रीन सिटी' की है। यहाँ सोमवार देर रात रत्ना देवी नाम की महिला ने अपने 32 वर्षीय लिव-इन पार्टनर सूर्य प्रताप सिंह की धारदार चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद कमरे में बिस्तर खून से लथपथ मिला।

ट्यूशन टीचर से शुरू हुई थी प्रेम कहानी

पुलिस जांच और UP Prime News को मिली जानकारी के मुताबिक, यह प्रेम कहानी एक दशक पुरानी है, जिसका अंत इतना खौफनाक होगा, किसी ने नहीं सोचा था।

मृतक सूर्य प्रताप सिंह मूल रूप से देवरिया जिले के पर्शिया भीखा मरखड़ा गांव का रहने वाला था।

वह एक प्राइवेट कंपनी (एवरेडी) में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर था।

जानकारी के मुताबिक, जब सूर्य प्रताप की उम्र करीब 22 साल थी, वह जानकीपुरम स्थित आकांक्षा कॉलोनी में रत्ना देवी की दो बेटियों को ट्यूशन पढ़ाने जाता था।

इसी दौरान बच्चों को पढ़ाते-पढ़ाते सूर्य प्रताप और रत्ना देवी के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। यह रिश्ता इतना गहरा हो गया कि पिछले 4 सालों से दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।


घटना के वक्त बेटियां भी थीं मौजूद

हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी महिला रत्ना देवी की दो बेटियां हैं— अनुष्का (18 वर्ष) और जान्वी (15 वर्ष)। जिस वक्त महिला ने इस खूनी वारदात को अंजाम दिया, उस समय उसकी दोनों बेटियां भी घर में ही मौजूद थीं। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

पुलिस ने आरोपी प्रेमिका को दबोचा

हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। कमरे का दृश्य बेहद भयावह था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला रत्ना देवी को हिरासत में ले लिया है।

मृतक के पिता नरेंद्र सिंह (जो मैक्स हॉस्पिटल में ड्राइवर हैं और जानकीपुरम सहारा एस्टेट में रहते हैं) ने महिला के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से विवेचना (जांच) शुरू कर दी है।

UP Prime News का सवाल: आखिर लिव-इन रिश्तों में बढ़ती हिंसा और असहिष्णुता का जिम्मेदार कौन है? समाज में पनप रही यह विकृति एक गंभीर चिंता का विषय है।

कोई टिप्पणी नहीं