Breaking News

वाराणसी: 'मैं अपनी वाइफ से बहुत प्यार करता था...' फंदे पर झूलने से पहले वीडियो में रोया पति

 UP Prime News रिपोर्ट:

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां इश्क, बेवफाई और धोखे ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। लोहता थाना क्षेत्र के बनकट गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी की बेवफाई और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मरने से पहले युवक ने अपना दर्द एक वीडियो में बयां किया, जो अब पुलिस जांच का अहम हिस्सा है।

मृतक राहुल मिश्रा फोटो :-up prime news 







UP Prime News को मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 30 वर्षीय राहुल मिश्रा के रूप में हुई है, जो अपने माता-पिता की इकलौती संतान था।

मरने से पहले बनाया वीडियो: 'पत्नी का अवैध संबंध ले डूबा'

राहुल मिश्रा ने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाने से पहले एक वीडियो बनाया। वीडियो में उसने साफ तौर पर अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी संध्या, पत्नी के प्रेमी शुभम सिंह उर्फ 'डेंजर' और अपनी सास को बताया है। वीडियो में राहुल ने भावुक होकर कहा, "मैं अपनी वाइफ से बहुत प्यार करता था, लेकिन उसका किसी और के साथ अफेयर चल रहा है।"

लव मैरिज का हुआ दर्दनाक अंत

जानकारी के अनुसार, राहुल मिश्रा का विवाह 5 साल पहले लखनपुर की रहने वाली संध्या के साथ हुआ था। यह एक प्रेम विवाह (Love Marriage) था। शुरुआत में सब ठीक था, लेकिन बाद में उनकी जिंदगी में शुभम सिंह उर्फ 'डेंजर' की एंट्री हुई।

प्रेमी 'डेंजर' देता था जान से मारने की धमकी

राहुल की मां, रानी देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी बहू संध्या का शुभम सिंह उर्फ डेंजर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुभम सिंह अक्सर राहुल को धमकी देता था कि वह संध्या को तलाक दे दे, वरना उसे जान से मार दिया जाएगा। इसी बात को लेकर राहुल मानसिक रूप से बेहद परेशान रहने लगा था।

8 दिसंबर की वो आखिरी मुलाकात

घटना से ठीक पहले, बीते 8 दिसंबर (रविवार) को राहुल अपनी पत्नी और बेटे से मिलने अपने ससुराल लखनपुर गया था। वहां उसने पत्नी को साथ चलने के लिए कहा, लेकिन पत्नी ने आने से साफ इनकार कर दिया। ससुराल में हुए अपमान और पत्नी के रवैये से टूटकर राहुल वापस लौटा और अगले ही दिन उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

घटना की सूचना मिलते ही लोहता चौकी इंचार्ज और प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। UP Prime News की रिपोर्ट के अनुसार, मृतक की मां रानी देवी की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी संध्या, उसके प्रेमी शुभम सिंह और सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने (Abetment to Suicide) का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।






कोई टिप्पणी नहीं