Breaking News

कफ सिरप के नाम पर 'नशे का अंतरराष्ट्रीय खेल': ED के शिकंजे से भागा मास्टरमाइंड, नेपाल से बांग्लादेश तक फैला काला कारोबार!

 (UP Prime News विशेष रिपोर्ट)

लखनऊ/अहमदाबाद:

नशीली दवाओं की तस्करी और कफ सिरप कांड में एक बहुत बड़ा खुलासा हुआ है। गुजरात स्थित 'आर्पिक फार्मास्यूटिकल्स' (Arpic Pharmaceuticals) के जरिए चल रहे इस काले कारोबार की आंच अब कई राज्यों और पड़ोसी देशों तक पहुंच गई है। UP Prime News को मिली जानकारी के मुताबिक, इस पूरे रैकेट का सरगना और कंपनी का संचालक मनोहर जायसवाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) की तमाम कोशिशों के बावजूद पूछताछ के लिए पेश नहीं हुआ।

कफ सिरफ कांड :- up prime news







क्या है पूरा मामला? (UP Prime News इनसाइट)

ED और सुरक्षा एजेंसियों की जांच में सामने आया है कि आर्पिक फार्मा ने फर्जी फर्मों का सहारा लेकर नशीली दवाओं की एक बड़ी खेप उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल के रास्ते नेपाल और बांग्लादेश तक पहुंचाई है।

मंगलवार को ED ने मनोहर जायसवाल और उसकी पत्नी अर्चना जायसवाल को पूछताछ के लिए तलब किया था, लेकिन दोनों ही एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए।

फिल्मी स्टाइल में भागा आरोपी

सूत्रों के मुताबिक, जब ED और स्थानीय पुलिस ने अहमदाबाद में मनोहर जायसवाल के आवास पर छापा मारा, तो वह बेहद शातिराव तरीके से एजेंसियों को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया। फिलहाल वह फरार है और एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी हैं।

मुर्दा कंपनियों के नाम पर काटे गए बिल

जांच में एक चौंकाने वाला सच सामने आया है। नशीली दवाओं को खपाने के लिए ऐसी फर्मों के नाम पर बिल काटे गए, जो या तो सालों पहले बंद हो चुकी थीं या जिन्होंने कभी कोई ऑर्डर दिया ही नहीं था।

इस सिंडिकेट में और कौन शामिल?

इथिका लाइफ साइंसेज (Ethica Life Sciences): जांच में सहयोगी कंपनी 'इथिका' का नाम भी सामने आया है, जिसने सप्लाई में मदद की।

दीपक मनवानी: लखनऊ निवासी दीपक मनवानी का नाम इस रैकेट में प्रमुखता से उभरा है, जिसके पास से नशीली दवाओं का जखीरा बरामद हुआ था।

एजेंसियों का कड़ा एक्शन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने नारकोटिक्स एक्ट के तहत अलग-अलग जिलों में कंपनी के खिलाफ 12 FIR दर्ज कराई हैं। इससे पहले कंपनी को नोटिस देकर जवाब मांगा गया था, लेकिन दस्तावेज संतोषजनक नहीं पाए गए। अब ED इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग और अंतरराष्ट्रीय तस्करी के एंगल से भी कड़ी कार्रवाई कर रही है।

UP Prime News इस मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है।

कोई टिप्पणी नहीं