वाराणसी: नशीले कफ सिरप के 'इंटरनेशनल सिंडिकेट' पर पुलिस का बड़ा वार! किंगपिन और पार्टनर पर इनाम घोषित,
UP Prime News | क्राइम डेस्क | वाराणसी
वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने नशीले कफ सिरप के अवैध कारोबार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। UP Prime News को मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने इस सिंडिकेट के मुख्य सरगना (किंगपिन) और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए अपना जाल बिछा दिया है। मामला इतना हाई-प्रोफाइल है कि इसके तार वाराणसी से लेकर झारखंड, कोलकाता और यहां तक कि दुबई तक जुड़ते नजर आ रहे हैं |
![]() |
| किंगपिन शुभम जायसवाल फोटो :-up prime news |
मुख्य आरोपी और गोदाम मालिक पर 25-25 हजार का इनाम
वाराणसी पुलिस ने कफ सिरप तस्करी के मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल और उसके पार्टनर महेश सिंह (गोदाम मालिक) पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है।
फरार आरोपी: शुभम जायसवाल (निवासी: प्रहलाद घाट, कायस्थ टोला, आदमपुर थाना) और महेश सिंह (निवासी: भदवर, रोहनिया)।
इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें, एसआईटी (SIT), यूपी एसटीएफ (UP STF) और एंटी नारकोटिक्स टीम लगातार दबिश दे रही है।
क्या है पूरा मामला? (बरामदगी और नेटवर्क)
बीती 19 नवंबर को रोहनिया थाना क्षेत्र के भदवर स्थित एक जिम के नीचे बने गोदाम से पुलिस ने भारी मात्रा में कोडीन-युक्त कफ सिरप बरामद किया था। यह गोदाम महेश सिंह का था, जहां से यह काला कारोबार चल रहा था।
जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क सिर्फ वाराणसी तक सीमित नहीं है:
फर्जी फर्मों का खेल: इस सिंडिकेट ने करीब 38 फर्जी फर्मों के जरिए कफ सिरप की तस्करी का जाल बुना था। इंटरनेशनल कनेक्शन: शुभम जायसवाल और उसके साथियों के तार झारखंड (रांची की शैली ट्रेडर्स), सोनभद्र, जौनपुर, गाजियाबाद, दिल्ली, उत्तराखंड, कोलकाता और दुबई तक जुड़े होने की चर्चा है। पुलिस अब इन सभी ठिकानों पर नजर बनाए हुए है।

कोई टिप्पणी नहीं