Breaking News

अयोध्या में हैवानियत: युवती की नृशंस हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

 अयोध्या में हैवानियत: युवती की नृशंस हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी फोटो :-up prime news 

विस्तार 

अयोध्या। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गांव की 22 वर्षीय युवती सोनी की नृशंस हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। तीन आरोपियों ने पहले युवती को अगवा किया, फिर उसकी बेरहमी से पिटाई की और उसके निजी अंगों को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें कड़ी सजा दिलाने की बात कही है।

ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा

सोमवार सुबह प्रेसवार्ता में एसएसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि मृतका सोनी (22) बृहस्पतिवार रात अचानक लापता हो गई थी। शुक्रवार को उसके कपड़े और खून के धब्बे अलग-अलग जगहों पर मिले, जिससे पुलिस हरकत में आ गई। शनिवार दोपहर गांव के बाहर एक सूखी नहर में युवती का निर्वस्त्र शव मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।


पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और दिग्विजय सिंह, विजय साहू और हरीराम कोरी नामक तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। जब उनसे सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने इस क्रूर वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली।

मृतिका के घर पहुँचे हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी फोटो :- संवाद

आईटीआई कॉलेज का चौकीदार निकला मुख्य आरोपी

मुख्य आरोपी दिग्विजय सिंह एक निजी आईटीआई कॉलेज में चौकीदार है। वह पहले से युवती के घर आता-जाता था, लेकिन कुछ दिन पहले युवती के भाई ने उसे घर आने से रोक दिया था। इसी बात से नाराज होकर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।

भागवत कथा से लौटते समय किया हमला

बृहस्पतिवार रात आरोपी शराब के नशे में धुत थे। उसी दौरान भागवत कथा में शामिल होने आई युवती पर उनकी नजर पड़ी। कथा समाप्त होने के बाद जब वह घर लौट रही थी, तभी तीनों ने उसे दबोच लिया और खेतों के रास्ते सुनसान इलाके में ले गए

मृतिका के घर पहुँचे बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल फोटो :-







बाथरूम में फैला था खून

वहां तीनों ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह मरणासन्न हो गई। दुष्कर्म करने में असफल रहने के बाद आरोपियों ने उसके निजी अंगों पर हमला कर दिया। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद वे उसे आईटीआई कॉलेज में बने बाथरूम में ले गए और बालू के ढेर पर रख दिया।


बाथरूम में खून फैल गया था, लेकिन आरोपियों को इसकी परवाह नहीं थी। लगभग छह घंटे तक शव को वहीं रखा गया। इसके बाद वे उसे एक सूखे नाले में फेंकने के लिए ले गए। ताकि हत्या को हादसे का रूप दिया जा सके, उन्होंने शव को काफी दूर तक घसीटा और हाथ-पैर बांध दिए।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

पुलिस ने रविवार दोपहर पोस्टमार्टम रिपोर्ट जारी की, जिसमें खुलासा हुआ कि युवती की मौत अत्यधिक रक्तस्राव से हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, युवती की पसलियां भी टूटी थीं और उसके शरीर पर 30 से ज्यादा चोटों के गहरे निशान थे, जो उसकी दर्दनाक मौत की गवाही दे रहे

मृतिका के घर पर पहुँचे पूर्व सांसद लल्लू सिंह फोटो:- संवाद 







तेजी से खुलासा करने वाली पुलिस टीम को सराहना

पुलिस के लिए यह मामला एक ब्लाइंड मर्डर था, लेकिन एसएसपी राजकरन नय्यर की अगुवाई में पुलिस ने तेज़ी से काम करते हुए वारदात का पर्दाफाश कर दिया। इस खुलासे में प्रभारी निरीक्षक मनोज शर्मा, एसओजी प्रभारी अमरेश त्रिपाठी, चौकी इंचार्ज दर्शननगर जगन्नाथ मणि त्रिपाठी समेत सात पुलिस टीमों ने अहम भूमिका निभाई।



                  ब्यूरो रिपोर्ट, UP PRIME NEWS 📰

कोई टिप्पणी नहीं