Breaking News

तेज रफ्तार का कहर: सोनभद्र हादसे में छह की मौत, तीन गंभीर – महाकुंभ स्नान को जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

 तेज रफ्तार का कहर: सोनभद्र हादसे में छह की मौत, तीन गंभीर – महाकुंभ स्नान को जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हादशे के बाद मौजूद लोग और पुलिस फोटो :- up prime news 










विस्तार 

सोनभद्र | UP PRIME NEWS – उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रहने वाले रवि प्रकाश मिश्र अपने परिवार के साथ वसंत पंचमी पर महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी खुशियों को रौंद दिया। इस भीषण हादसे में रवि प्रकाश सहित छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।


मृतकों में परिवार के तीन सदस्य शामिल

छत्तीसगढ़ पुलिस में प्रधान आरक्षक पद पर कार्यरत रवि प्रकाश मिश्र (42), उनकी मां ऊषा मिश्र (65), बेटा अथर्व (10), पत्नी प्रियंका मिश्र (40), नौकरानी दुर्गा देवी (45) और कार चालक सनाउल्लाह की इस हादसे में जान चली गई। वहीं, बड़ा बेटा दिव्यांशु (15), प्रियंका और नौकरानी दुर्गा देवी गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।


बातचीत के कुछ देर बाद आई हादसे की खबर

हादसे के बाद दुद्धी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे रवि प्रकाश के साले प्रशांत ने भावुक होकर बताया, "हमने कुछ देर पहले ही जीजा से बात की थी। उन्होंने कहा था कि चिंता मत करो, छह फरवरी तक लौट आएंगे और सात तारीख को बेटे के अन्नप्राशन संस्कार में पूरा परिवार शामिल होगा। लेकिन इसके कुछ देर बाद ही हादसे की खबर मिल गई। शवों की हालत इतनी खराब थी कि पहचानना मुश्किल हो गया था।"


कैसे हुआ हादसा?

रवि प्रकाश अपने परिवार के साथ क्रेटा कार में बलरामपुर से निकले थे। शाम करीब 6:30 बजे वे रेणुकूट से आगे बढ़े ही थे कि एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में घुस गया और उनकी कार को भीषण टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और रवि प्रकाश व चालक सनाउल्लाह की मौके पर ही मौत हो गई।


परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

परिजनों के लिए यह हादसा किसी भयानक सपने से कम नहीं है। बलरामपुर जिले के धवलपुर निवासी रवि प्रकाश मिश्र छत्तीसगढ़ पुलिस में प्रधान आरक्षक थे और अपनी ड्यूटी के साथ-साथ परिवार की जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभा रहे थे। सात फरवरी को बेटे का अन्नप्राशन संस्कार था, लेकिन किसे पता था कि घर में खुशियों की जगह मातम पसर जाएगा।


प्रशासन ने दिया आश्वासन

सोनभद्र एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया, "तेज रफ्तार ट्रेलर के कारण यह हादसा हुआ। छह लोगों की मौत हुई है और तीन गंभीर रूप से घायल हैं। पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। शवों की पहचान कर परिजनों को सूचना दे दी गई है।"


यह दर्दनाक हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण सड़क पर मंडराते मौत के साए को उजागर करता है। UP PRIME NEWS की टीम इस घटना से जुड़े हर अपडेट आप तक पहुंचाती रहेगी।









1 टिप्पणी: