Breaking News

सात बहनों के इकलौते भाई की सड़क हादसे में मौत, घर में मचा कोहराम

 सात बहनों के इकलौते भाई की सड़क हादसे में मौत, घर में मचा कोहराम

मृतक का file photo :- up prime news










विस्तार

शेरकोट: नगर के मोहल्ला समना सराय निवासी 17 वर्षीय गर्व आर्य की एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। वह रविवार रात विवाह समारोह से लौटते समय वाजिदपुर गांव में बाइक से नियंत्रण खो बैठा और धर्मकांटे के पास एक खंभे से टकरा गया। हादसा इतना भीषण था कि गर्व की मौके पर ही मौत हो गई।


गर्व सात बहनों का इकलौता भाई था, उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में भी शोक की लहर दौड़ गई।

रात दो बजे पुलिस ने दी सूचना, पहले समझा स्कैम


घटना की सूचना राहगीरों द्वारा रात करीब दो बजे पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक नंबर के आधार पर मृतक की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने गर्व के परिजनों को फोन पर हादसे की जानकारी दी, लेकिन पहले तो परिजनों ने इसे किसी ऑनलाइन स्कैम का कॉल समझकर नजरअंदाज कर दिया। जब पुलिस ने वीडियो कॉल कर गर्व का चेहरा दिखाया, तो परिवार के होश उड़ गए।

गर्व था होनहार छात्र, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

गर्व आर्य नगर के दक्ष आदर्श वैदिक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था। उसकी असामयिक मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। सुबह होते ही गर्व के घर पर रिश्तेदारों, दोस्तों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने लगी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।


इस हृदयविदारक घटना ने फिर से सड़क सुरक्षा और रात के समय सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की जरूरत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। UP Prime News की टीम शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करती है।

कोई टिप्पणी नहीं