UP Prime News डेस्क: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत अपराधियों पर काल बनकर टूटी पुलिस और STF। शनिवार की देर रात और रविवार तड़के के बीच महज 5 घंटों के भीतर यूपी पुलिस ने दो बड़े इनामी बदमाशों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। सहारनपुर में 1 लाख का इनामी सिराज और बुलंदशहर में 50 हजार का इनामी जुबैर पुलिस की गोलियों का शिकार बने।
 |
| एंकाउंटर के बाद का फोटो :- up prime news |
सहारनपुर में STF का बड़ा एक्शन: 1 लाख का इनामी सिराज ढेर
UP Prime News को मिली जानकारी के अनुसार, सहारनपुर के थाना गंगोह क्षेत्र में एसटीएफ (STF) और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक लाख रुपये के इनामी बदमाश सिराज अहमद को मार गिराया। सिराज अहमद मूल रूप से सुल्तानपुर के लोलेपुर का रहने वाला था और उस पर हत्या, लूट जैसे 30 से अधिक गंभीर मामले दर्ज थे।
एसटीएफ को सूचना मिली थी कि सिराज किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए पंजाब-हरियाणा बॉर्डर से सहारनपुर में दाखिल हुआ है। घेराबंदी करने पर सिराज ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
बरामदगी:
एक मोटरसाइकिल
दो पिस्तौल और भारी मात्रा में कारतूस
4 मोबाइल फोन और 2 वाई-फाई डोंगल
बुलंदशहर में 50 हजारी जुबैर का हुआ अंत
सहारनपुर एनकाउंटर से महज कुछ घंटे पहले बुलंदशहर में भी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की। मेरठ के रहने वाले 50 हजार के इनामी बदमाश जुबैर को स्याना रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने घेर लिया। खुद को घिरा देख जुबैर ने पुलिस पर गोलियां चलाईं, जिसके जवाब में पुलिस ने उसे ढेर कर दिया। हालांकि, उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश जारी है।
जुबैर का इतिहास:
जुबैर पर लूट, डकैती और गैंगस्टर एक्ट के तहत कई मामले दर्ज थे। वह लंबे समय से पुलिस की रडार पर था। घटनास्थल से पुलिस ने एक बाइक और पिस्तौल बरामद की है।
अपराधियों में खौफ, पुलिस अलर्ट पर
UP Prime News की रिपोर्ट के मुताबिक, इन दोनों एनकाउंटर्स ने प्रदेश के अपराधियों में हड़कंप मचा दिया है। सहारनपुर के एसपी देहात सागर जैन और बुलंदशहर के एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने पुष्टि की है कि पुलिस टीम पूरी तरह मुस्तैद है और फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।
कोई टिप्पणी नहीं